top of page

*ABHIJEET RANE)*

dhadakkamgarunion0

*ABHIJEET RANE)*

सुप्रीम कोर्ट आखिर कितना इंतजार करवाएगा? कब होगा फैसला? मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर को रखी है। आज सुबह साढ़े 10 बजे पांच जजों की संविधान पीठ के सामने मामले की सुनवाई शुरू हुई। थोड़ी देर के बाद कोर्ट ने 27 सितंबर की तारीख दे दी।

*ABHIJEET RANE (AR)*

कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" को शिवसेना ने अपना समर्थन दिया है। अब इसमें शिवसेना कर ही क्या सकती है? महा विकास आघाडी नामक गठबंधन अभी टूटा भी तो नहीं है। मुखपत्र सामना में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस से आज भी डर लगता है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज से शुरुआत हो रही है, इस यात्रा में कांग्रेस 3570 किलोमीटर की दूरी 150 दिन में तय करेगी।

*ABHIJEET RANE (AR)*

अमित शाह अमित शाह हैं, उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता!!!उन्होंने देश की सबसे अमीर मुंबई मनपा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र भी दे दिया है। भाजपा मुंबई मनपा चुनाव में कुल 150 से ज्यादा सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

*ABHIJEET RANE (AR)*

लेकिन अमित शाह के बयान से एकनाथ शिंदे और उनके साथी बहुत दुखी हैं। क्योंकि शाह का निशाना उधर ही था। शाह ने कहा कि सब कुछ माफ किया जा सकता है लेकिन उस पार्टी से गद्दारी और धोखे को माफ नहीं किया जा सकता जिसने आपको सबकुछ दिया है। संभवत: इसी वाक्य में एकनाथ शिंदे व साथियों और उनके लिए भी संदेश है, जो अपने दलों को छोड़कर हाल के वर्षों में भाजपा के साथ आए हैं।

*ABHIJEERANE (AR)*

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट और भाजपा मिलकर मुंबई मनपा का चुनाव लड़ेंगे। मुंबई मनपा देश का सबसे बड़ा नगर निकाय है, जिसका सालाना बजट उत्तर पूर्व के कई राज्यों के सालाना बजट से भी ज्यादा बड़ा है। इस पर पिछले कई वर्षों से लगातार शिवसेना का कब्जा बना हुआ है, जिसे अब भाजपा तोड़ना चाहती है। इसके लिए बीजेपी लगातार शहर में अपने संगठन को मजबूत कर रही है।

7 views0 comments

Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • LinkedIn

Copyright © 2020 Abhijeet Rane

  • What's App
  • Telegram
bottom of page