top of page

*राजनीति की पाठशाला" का 9वां फाउंडेशन डे दिल्ली में धूमधाम से मनाया*...

dhadakkamgarunion0
Jul 7
1 min read

*राजनीति की पाठशाला" का 9वां फाउंडेशन डे दिल्ली में धूमधाम से मनाया* https://livemumbaimitra.com/?p=90771


राजनीति की पाठशाला" का 9वां फाउंडेशन डे दिल्ली में धूमधाम से मनाया*

राजनीति की पाठशाला के संस्थापक *डॉ. अजय पाढे जी* के नेतृत्व में संगठन का 9वां फाउंडेशन डे दिल्ली के *कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया* में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस खास मौके पर देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और राजनेता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को राजनीति के सही मायने, संविधान की ताकत और लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व समझाना था।

संस्थापक डॉ. पाढे जी ने कहा कि "राजनीति गंदी नहीं है, गंदे लोग राजनीति को गंदा करते हैं। जब ईमानदार और शिक्षित लोग राजनीति में आएंगे, तभी देश बदलेगा"

संविधान पर चर्चा* - युवाओं को बताया गया कि संविधान ही देश की आत्मा है। अपने अधिकारों के साथ कर्तव्य भी जानना जरूरी है

डॉ. अजय पाढे जी के मार्गदर्शन में राजनीति की पाठशाला ने 9 साल में हजारों युवाओं को ट्रेन किया। ये लोग आज पंचायत से लेकर संसद तक देश सेवा कर रहे हैं

*रंगला पंजाब, फिरोजपुर इकाई* की तरफ से संस्थापक डॉ. अजय पाढे जी और पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। फिरोजपुर टीम ने संकल्प लिया कि हम पंजाब में भी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर डॉ. पाढे जी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ये संकल्प के साथ हुआ कि हम सब मिलकर एक ईमानदार, मजबूत और शिक्षित भारत बनाएंगे।


 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • LinkedIn

Copyright © 2020 Abhijeet Rane

  • What's App
  • Telegram
bottom of page