गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगांठ पर वैश्विक गौ अर्थव्यवस्था सम्मेलन एवं सर्वोत्तम सम्मान समारोह संपन्न
- dhadakkamgarunion0
- Aug 10
- 2 min read
गौवंशीय विरासत के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित भारत के प्रथम प्रकाशन, गौ भारत भारती, की 11वीं वर्षगांठ समारोह के अंतर्गत आयोजित वैश्विक गौ अर्थव्यवस्था सम्मेलन और सर्वोत्तम सम्मान समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम इस्कॉन, जुहू सभागार में आयोजित किया गया।
गौ माता, सनातन मूल्यों और एक आत्मनिर्भर, गौ-आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के प्रति उनके अटूट समर्पण की सराहना करता हूँ।
अभिजीत राणे और आशीष शेलार ने
श्रीनारायण तिवारी, राघवेन्द्र नाथ द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी, डॉ रोशनी किरण, हेमा चंदानी, डॉ जितेंद्र पांडेय, पंकज तिवारी व हेमलता त्रिपाठी को सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया
गऊ भारत भारती समाचार पत्र की 11 वीं वर्षगांठ पर जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में साहित्य, पत्रकारिता व कला क्षेत्र में सर्वोत्तम सम्मान विभिन्न विभूतियों को दिया गया। मंच पर विराजमान उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मूंदड़ा, मुंबई मित्र, वृत मित्र के समूह संपादक व धड़क कामगार यूनियन के महासचिव अभिजीत राणे की उपस्थिति में राज्य के सांस्कृतिक कार्य व आईटी मंत्री और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक राघवेन्द्र नाथ द्विवेदी, दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी तथा एबीपी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार राजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता के सर्वोत्तम पुरस्कार तथा कवयित्री डॉ रोशनी किरण, साहित्यकार डॉ जितेंद्र पांडेय, कवयित्री व अभिनेत्री हेमा चंदानी, कवयित्री हेमलता त्रिपाठी- गऊ भारत भारती की लखनऊ ब्यूरो चीफ तथा लेखक व चित्रकार पंकज तिवारी को साहित्य में सम्मानित किया गया। बता दें कि श्रीनारायण तिवारी 1984 से पत्रकारिता कर रहे हैं। जबकि राघवेन्द्र नाथ द्विवेदी पिछले 33 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। कार्यक्रम में पत्रकार अभय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अजय सिंह, आनंद मिश्र, देवांश मिश्र, राजकिशोर तिवारी, विपिन गुप्ता, प्रकाशक राम कुमार, कवयित्री संगीता दुबे व रागिनी शाह, नीलिमा पांडेय, कवि रवि यादव, रवि जैन, लक्ष्मीकांत कमल नयन, लेखक अजय शुक्ल बनारसी, संगीता शुक्ला, विनय शर्मा दीप, अनिल राही, अनुज वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश विक्रांत ने किया।






















Comments