*ABHIJEET RANE {AR)*
- dhadakkamgarunion0
- Aug 13, 2022
- 2 min read
*ABHIJEET RANE {AR)*
शिंदे- भाजपा सरकार मंत्रिमंडल को देखने से एक बात साफ हो जाती है कि भाजपा का ध्यान मुंबई महानगर पालिका और शिवसेना के गढ़ औरंगाबाद, ठाणे और कल्याण-डोंबिविली जैसे निकाय चुनावों पर है। इन्हें ध्यान में रखते हुए ही परिषद में मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

◆
*ABHIJEET RANE (AR)*
शिंदे सरकार में आशीष शेलार को इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि भाजपा उनकी सेवाओं को मुंबई मनपा चुनाव में इस्तेमाल करना चाहती है। दरअसल, 2017 में मुंबई भाजपा के प्रमुख रहे शेलार के नेतृत्व में पार्टी ने मनपा के 227 में से 82 वार्डों में जीत दर्ज की थी और वह शिवसेना से केवल दो सीटें ही पीछे थी।
◆
*ABHIJEET RANE (AR)*
विधानसभा अधिवेशन से पहले शिंदे- भाजपा सरकार ने डिनर डिप्लोमेसी शुरू कर दी है। 17 अगस्त से अधिवेशन शुरू होना है। इसलिए सरकार ने आज सभी पार्टियों के विधायकों के लिए ताज होटल में डिनर रखा है। सभी विधायकों को इसके लिए आमंत्रित किया जा चुका है।
◆
*ABHIJEET RANE (AR)*
इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे का कहना है कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा और शिंदे गुट को बड़ा झटका लग सकता है। महा विकास अघाड़ी अगर एक साथ चुनाव लड़ती है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को बड़ा फायदा होगा।
◆
*ABHIJEET RANE (AR)*
पिछड़े वर्ग को लुभाने के लिए भाजपा राज्य में किसी ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) नेता को पार्टी की कमान सौंप सकती है। पिछड़े वर्ग के वोटरों को अपने पाले में खींचने के लिए भाजपा कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। चंद्रकांत पाटिल के मंत्रिमंडल में शामिल होते ही भाजपा के पास पिछड़े वर्ग के नेता को राज्य में कमान देने का अवसर दिख रहा है।
◆
Comments