top of page
Search

*ABHIJEET RANE {AR)*

  • dhadakkamgarunion0
  • Aug 5, 2022
  • 2 min read

*ABHIJEET RANE {AR)*

इतने सारे संकटों से घिरे उद्धव ठाकरे जी को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। मुद्दा बाकी विधायको से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट का जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक उद्धव ठाकरे का पार्टी पर कब्जा बना रहेगा। पहले राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान ठाकरे के हाथ से गई फिर पार्टी को लेकर भी संकट खड़ा हो गया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में ठाकरे गुट के हाथ थोड़ी कामयाबी लगी है।



*ABHIJEET RANE (AR)*

असलम शेख के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद ये चर्चा है कि वो बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही मिलिंद देवड़ा, विधायक अमीन पटेल और जीशान सिद्दीकी के नाम पर भी चर्चा हो रही है कि वे भी भाजपा की ओर रुख कर सकते हैं।

*ABHIJEET RANE (AR)*

असलम शेख, मिलिंद देवरा, जीशान सिद्दीकी और अमीन पटेल अगर भाजपा का दामन पकड़ते हैं तो इसका श्रेय भाजपा नेता मोहित कंबोज को जाएगा। असलम शेख व फडणवीस की मुलाकात के दौरान भी कंबोज मौजूद थे। कंबोज वहीं नेता हैं, जो शिंदे गुट की बगावत के बाद सूरत से लेकर उनके मुंबई वापस लौटने तक साथ में थे। शिंदे गुट के तमाम बागी विधायकों को संभालने की जिम्मेदारी कंबोज को ही दी गई थी. कंबोज फडणवीस के काफी करीबी माने जाते हैं।

*ABHIJEET RANE (AR)*

सुनने में आया है महाराष्ट्र कांग्रेस के एक और बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनका नाम अशोक चव्हाण है। शिंदे सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान चव्हाण के न पहुंचने के चलते पार्टी आलाकमान उनसे काफी नाराज चल रहा है। चव्हाण के भी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से काफी नाराज होने की खबरें हैं। ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं।

*ABHIJEET RANE (AR)*

जब भी शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा, भाजपा कोटे से 8 से 9 मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। इनमें जो 2 नाम चौंकाने वाले हैं, वे निर्दलीय विधायक रवि राणा और नाराय़ण राणे के बेटे नीतेश राणे के हैं। राणा और राणे को उनके कार्यों का इनाम भाजपा देने वाली है।

 
 
 

Recent Posts

See All
🖋️ अभिजीत राणे लिहितात

🖋️ अभिजीत राणे लिहितात भारतातील सर्वात लोकप्रिय माणूस -भाजप खासदार डॉ. निशिकांत दुबे, हा भारतीय जनतेच्या गळ्यातला ताईत बनला आहे. कारण...

 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • LinkedIn

Copyright © 2020 Abhijeet Rane

  • What's App
  • Telegram
bottom of page