top of page

भाजपा नेता अभिजीत राणे ने गृहप्रवेश एवं माता की चौकी में की शिरकत, परिवार को दिया आशीर्वाद

  • dhadakkamgarunion0
  • Jun 29
  • 1 min read

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष तथा धडक कामगार यूनियन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विख्यात कामगार नेता माननीय श्री अभिजीत राणे जी अपने छोटे भाई, नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (NHRACACB) के संस्थापक अध्यक्ष मोहित गुप्ता जी के गृहप्रवेश समारोह एवं माता की चौकी के पावन अवसर पर स्नेहपूर्वक उपस्थित हुए।

इस शुभ अवसर पर माननीय राणे जी ने माँ जगदम्बा के श्रीचरणों में उपस्थित होकर दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मोहित गुप्ता जी एवं उनके पूज्य पिताश्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया, शुभकामनास्वरूप भेंट अर्पित की तथा नवगृह प्रवेश के लिए पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

माननीय राणे जी की आत्मीय उपस्थिति, स्नेह, शुभाशीष एवं स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन ने इस पावन अवसर की गरिमा को और अधिक बढ़ाते हुए इस समारोह को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया।


 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • LinkedIn

Copyright © 2020 Abhijeet Rane

  • What's App
  • Telegram
bottom of page